{"_id":"5ef1edbcd64d396e562fff90","slug":"another-fake-teacher-disclose-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: फिरोजाबाद के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्रुखाबाद में नौकरी करता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: फिरोजाबाद के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्रुखाबाद में नौकरी करता मिला युवक
Wed, 24 Jun 2020 01:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:16 AM IST
सार
- फिरोजाबाद निवासी शिक्षक सुनील कौशिक की मैनपुरी जिले में हैं तैनाती
- शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए फर्रुखाबाद से आई टीम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के शिक्षक के दस्तावेजों पर एक युवक फर्रुखाबाद जिले में नौकरी कर रहा था। शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए फर्रुखाबाद से टीम फिरोजाबाद आई। यहां एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचकर टीम ने अभिलेखों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
सुहागनगर निवासी सुनील कौशिक की तैनाती सन 2013 से मैनपुरी जिले के कुरावली ब्लॉक के परिषदीय स्कूल में हैं। सुनील के दस्तावेज बीएसए कार्यालय मैनपुरी में जमा थे। इन दस्तावेजों से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ब्लॉक में एक युवक 2014 से नौकरी करता मिला।
विज्ञापन
असली सुनील परेशान
उस युवक ने हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन, बीटीसी, आधार तक सुनील कौशिक के लगा रखे हैं। अब असली सुनील कौशिक को खुद को सही साबित करने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। जांच के लिए फिरोजाबाद में टीम दस्तक दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्रुखाबाद की टीम ज्ञान इंटर कॉलेज में सत्यापन करने पहुंची। इसी कॉलेज से सुशील कौशिक ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट किया था। उधर, थाना लाइनपार से भी शिक्षक सुशील कौशिक के निवास का सत्यापन किया जा चुका है।
मैनपुरी जनपद से भी जांच टीम शिक्षक के सुहागनगर आवास पर दस्तक दे चुकी हैं। एसटीएफ लखनऊ ने भी शिक्षक से फोन पर पूछताछ कर ली है।
सुशील का फोटो कर दिया धुंधला
फर्रुखाबाद में नौकरी करने वाले युवक ने सुशील के दस्तावेज की पूरी फाइल को ही कॉपी कर लिया। फर्जी शिक्षक ने सुशील का फोटो धुधंला कर दिया। ताकि कोई असली और नकली सुशील की पहचान न हो सके।
मैनपुरी जनपद से भी जांच टीम शिक्षक के सुहागनगर आवास पर दस्तक दे चुकी हैं। एसटीएफ लखनऊ ने भी शिक्षक से फोन पर पूछताछ कर ली है।
सुशील का फोटो कर दिया धुंधला
फर्रुखाबाद में नौकरी करने वाले युवक ने सुशील के दस्तावेज की पूरी फाइल को ही कॉपी कर लिया। फर्जी शिक्षक ने सुशील का फोटो धुधंला कर दिया। ताकि कोई असली और नकली सुशील की पहचान न हो सके।
शिक्षक सुशील ने बताया कि मेरे दस्तावेजों से कोई शिक्षक नौकरी कर रहा था। जांच कमेटी ने दस्तावेज मुझसे मांगे हैं, उनको मैंने दिया है। आगे भी पूर्ण सहयोग करता रहूंगा। मेरे दस्तावेज मैनपुरी कार्यालय में नौकरी लगने के बाद से जमा थे। तथाकथित शिक्षक के पास दस्तावेज कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
संबंधित खबरें:
संबंधित खबरें:
-
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात
-
अनामिका शुक्ला प्रकरण: मैनपुरी से जालसाज पुष्पेंद्र की करीबी फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार
-
अनामिका प्रकरण: फर्जी शिक्षिकाओं को मिलती थी आधी से भी कम सैलरी, बाकी रुपये कौन लेता था
-
अनामिका प्रकरण: जालसाज पुष्पेंद्र को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे कराता था काउंसलिंग