फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another experiment to get rid of the jam failed system could run only for an hour Policemen lost their sweat

Agra: जाम से निजात का एक और प्रयोग हुआ फेल, एक घंटे ही चल पाई व्यवस्था; छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने

Thu, 15 Feb 2024 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 09:52 PM IST
सार

आगरा में दिल्ली राजमार्ग पर गुरुद्वारा आरओबी साइड से सर्विस लेन कट को बंद कर जाम से निजात दिलाने का ट्रायल फेल हो गया। एक घंटे की व्यवस्था में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
 

विज्ञापन
Another experiment to get rid of the jam failed system could run only for an hour Policemen lost their sweat
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat

विस्तार

आगरा में एनएच-19 के ब्लैक स्पॉट गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाम से निपटने के लिए नया प्लान बनाया जा रहा है। गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) साइड सर्विस रोड से हाईवे का कट जल्द बंद करने की तैयारी है। बुधवार को एनएचएआई और पुलिस अफसरों ने सर्वे भी किया था। मगर, बृहस्पतिवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच ट्रायल फेल हो गया। नई व्यवस्था शुरू करते ही पुलिसकर्मियों से झड़पें होने लगीं, जाम लगने लगा। एक घंटे के भीतर ही दोबारा कट को खोल देना पड़ा, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल पर 2 दिसंबर 2023 को भीषण हादसा हुआ था। दो ट्रकों के बीच ऑटो पिस गया था, 6 सवारियों की मौत हो गई थी। कट पर रोजाना जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार सर्वे हो चुका है मगर, समाधान नहीं निकल रहा है। हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी सर्विस रोड व हाईवे, आरओबी, सिकंदरा, महर्षिपुरम की तरफ से वाहन आते हैं। वाहनों का दबाव अधिक रहता है। कट पार करते समय वाहन फंसते हैं। बुधवार को यातायात पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने सर्वे किया।
विज्ञापन


तय किया गया कि आरओबी की तरफ से आने वाले वाहन सर्विस रोड पार करने के बाद हाईवे पर नहीं आएंगे। उन्हें सर्विस रोड से ही आईएसबीटी की तरफ निकाला जाएगा। सर्विस रोड की तरफ से जहां पर रेलिंग और डिवाइड अधूरा है, उसे बंद किया जाएगा। वाहन आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे से होकर खंदारी की तरफ सर्विस रोड से जाएंगे। जिन वाहनों को गुरुद्वारा की तरफ आना है, वह सर्विस रोड से वापस आएंगे। इसी तरह खंदारी की तरफ से हाईवे और सर्विस रोड से होकर आने वाले गुरुद्वारा कट पार करने के बाद आरओबी और सिकंदरा की तरफ आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि एनएचएआई अफसरों के साथ सर्वे किया गया था। इस पर गुरुद्वारा आरओबी की तरफ सर्विस रोड से हाईवे की तरफ आने वाला कट बंद करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसको लागू करने से पहले ट्रायल किया जाएगा। लोगाें की सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा। जाम की समस्या के निदान पर ही इसे लागू कराएंगे।


प्रयोग पर प्रयोग, समाधान नहीं
शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयोग पर प्रयोग हो रहे हैं। मगर, समाधान नहीं निकल रहा है। बोदला, लोहामंडी, रामबाग, भगवान टाॅकीज, सिकंदरा, शाहगंज चौराहे पर कई बार प्रयोग हो चुके हैं। 100-50 मीटर की दूरी पर ऑटो की पार्किंग की व्यवस्था का पालन नहीं हो सका। इसके साथ ही चौराहों से अतिक्रमण भी नहीं हटाया जा सका है। इससे इन मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। इसके अलावा एमजी रोड पर भी कई बार प्रयोग हो चुके हैं। हरीपर्वत चौराहे के कट को बंद कर दिया गया था। इसे बाद में खोल दिया गया था। मदिया कटरा पर भी वाहनों के निकलने के लिए आरबीएस की तरफ से जाने की अलग व्यवस्था की गई थीं। मगर, यह प्रयोग भी विफल रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर भी कई बार प्रयोग किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed