फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another corona infected woman gives birth to a child at SN Medical College Agra

आगरा: एसएन में एक और संक्रमित महिला का हुआ प्रसव, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

Thu, 14 May 2020 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 12:04 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं 13 गर्भवती महिलाओं का एसएन में कराया जा चुका है प्रसव

विज्ञापन
another corona infected woman gives birth to a child at SN Medical College Agra
चिकित्सकों ने कराया संक्रमित गर्भवती का प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में एक और संक्रमित गर्भवती का प्रसव कराया गया है। ऑपरेशन के जरिए महिला ने बेटे को जन्म दिया है। एसएन में कोरोना वायरस से संक्रमित 13वीं गर्भवती महिला का प्रसव हुआ है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी 25 साल की गर्भवती को संक्रमित होने पर बुधवार को ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यह 38 सप्ताह के गर्भ से थी, प्रसव पीड़ा होने पर इनको कोविड अस्पताल में बने लेबर रूम में ऑपरेशन किया। महिला ने स्वस्थ बेटे के जन्म दिया है। इनके पति भी संक्रमित हैं, इस कारण शिशु को प्रसूता के परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन



प्रसव कराने वाली टीम में स्त्री रोग विभाग की डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रेखा रानी, डॉ. संगीता साहू, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. रूबी गुप्ता और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. साधना सिंह और बाल रोग विभाग के डॉ. एसपी सिंह और डॉ. अर्चना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एसएन में हुई भर्ती

विजय नगर निवासी 28 साल की प्रसूता को भी एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनका प्रसव कमला नगर स्थित निजी अस्पताल में हुआ था। इनका नमूना भी लिया गया था, बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनको भर्ती करते हुए शिशु को परिजनों को सौंप दिया है। 

सुल्तानपुरा आगरा कैंट निवासी 30 साल की एक और कोरोना संक्रमित गर्भवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसका 34 सप्ताह का गर्भ है, गर्भस्थ शिशु जुड़वा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed