{"_id":"62c0653ee392ce01991cd395","slug":"another-case-filed-against-sp-leader-rameshwar-singh-yadav-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज, 35 लाख की विधायक निधि के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज, 35 लाख की विधायक निधि के गबन का आरोप
Sat, 02 Jul 2022 09:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:03 PM IST
सार
जेल में बंद पूर्व विधायक सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव अब विधायक निधि गबन के आरोप में फंस गए हैं। उनके खिलाफ थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव अब विधायक निधि के गबन के मामले में फंस गए हैं। विधायक रहते हुए भाई के विद्यालय के नाम 35 लाख रुपये की निधि जारी कर गबन करने के आरोप में रामेश्वर सिंह के खिलाफ थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
मामला 1999 से 2004 के बीच का बताया गया है। इसकी रिपोर्ट एक शिकायत के आधार पर अब डीआरडीए के अवर अभियंता प्रमोद कुमार पचौरी ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक विधायक रहते हुए रामेश्वर सिंह यादव ने अमृतपुर रघूपुर स्थित श्री लालाराम स्मृति आदर्श विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 35.50 लाख की विधायक निधि दी।
विज्ञापन
इस विद्यालय के प्रबंधक उनके भाई रामनाथ सिंह थे। आरोप है कि इस धनराशि को पूर्व विधायक और उनके भाई ने मिलकर गबन कर लिया। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि जो तहरीर मिली, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
फंस सकते हैं कई अफसर
अभी भले ही गबन का मामला पूर्व विधायक और उनके भाई पर दर्ज कराया गया है। लेकिन जांच के दौरान इसमें कई पूर्व अफसर फंस सकते हैं। दरअसल, विधायक निधि निकाले जाने से लेकर इसके प्रयोग पर कई अधिकारी नजर रखते हैं। यदि गबन हुआ तो तत्कालीन अधिकारियों की भी जवाबदेही बनती है।