फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another case against former block pramukh for clash case in agra

आगरा पिनाहट बवाल प्रकरण: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ एक और मुकदमा, 154 लोग नामजद

Thu, 09 Dec 2021 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Dec 2021 07:38 PM IST
सार

पिनाहट में मंगलवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की बाइक रैली के दौरान बवाल हुआ है। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई थी। बवाल में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। 

विज्ञापन
another case against former block pramukh for clash case in agra
बवाल में क्षतिग्रस्त हुईं थीं कई गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट में चंबल का दायरा घटाने की मांग को लेकर निकाली जा रही रैली के दौरान मंगलवार को हुए बवाल के मामले में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव चौहान सहित 155 आरोपी बनाए गए हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एक-एक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव पड़ुआपुरा निवासी रामनरेश परिहार पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के समर्थक हैं। उन्होंने पिनाहट थाने में तहरीर दी थी। इसमें लिखा कि सात दिसंबर को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की ओर से रैली निकाली जा रही थी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे लोग इकट्ठा हो गए थे। लोगों को पूर्व मंत्री जानकारी दे रहे थे। तभी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव चौहान अपनी 12-15  हूटर लगी गाड़ियों में निकले। वह हूटर बजाने लगे। 
विज्ञापन

यह लगा आरोप
विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह गहलोत ने माइक से पुलिस को कहा कि हूटर बंद कराया जाए। शांतिपूर्वक गाड़ियों को निकाल दें। आरोप है कि सुग्रीव चौहान ने फायरिंग करते हुए अपने 154 साथियों के साथ हमला बोल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की। गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट और पथराव का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले पूर्व मंत्री समर्थक ढाबा संचालक राजेंद्र शर्मा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 11 लोगों के खिलाफ लूट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के चचेरे भाई की तहरीर पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह समेत 146 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवेचना की जा रही है। नामजद लोगों की उपस्थिति का पता किया जा रहा है। बवालियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed