फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another case against bookie Shyam Bohra

बुकी श्याम बोहरा पर एक और मुकदमा

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Another case against bookie Shyam Bohra
आगरा। ताजगंज के शेख बुलाकी में लॉटरी संचालक देवेंद्र पाल सिंह की खुदकुशी के मामले में आरोपी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी निवासी श्याम वोहरा के खिलाफ एक और मुकदमा लिखा गया है। वह 11 महीने पहले कुर्की नोटिस चस्पा होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 174ए में कार्रवाई की। अब जल्द ही उसके घर की कुर्की हो सकती है।
विज्ञापन

देवेंद्र पाल सिंह ने 29 मई 2019 को खुदकुशी की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। तीन महीने बाद पत्नी विमलेश ने थाना ताजगंज में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें चर्चित बुकी श्याम वोहरा को नामजद किया। थाना ताजगंज पुलिस मुकदमे में अब तक विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में पुलिस ने श्याम वोहरा के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि एसआई राजीव कुमार ने थाना में बुकी श्याम वोहरा के खिलाफ धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर पालन नहीं करने पर लिखा जाता है। अब जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed