फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another bus will run from Yamuna Expressway to Delhi

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए चलेगी एक और बस

Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Another bus will run from Yamuna Expressway to Delhi
मैनपुरी। मैनपुरी से दिल्ली तक के लिए यमुना एक्सप्रेस वे होकर एक और बस का संचालन शुरू किया जाएगा। दिल्ली तक के लिए यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए मैनपुरी डिपो से आरएम कार्यालय इटावा को प्रस्ताव भेजा गया है। मैनपुरी से दिल्ली तक जाने वाले कई यात्री एटा होकर जाते हैं। कई यात्रियों की पसंद यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाने की रहती है। मैनपुरी डिपो से यमुना एक्सप्रेस वे होकर अभी केवल दो बसों का ही संचालन किया जा रहा है। मैनपुरी डिपो की एक बस सुबह छह बजे तथा दूसरी बस सुबह सात बजे यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाती है। दिल्ली से शाम को दोनों बसें शाम चार बजे और पंाच बजे यमुना एक्सप्रेस वे होकर ही मैनपुरी वापस आती हैं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए मैनपुरी डिपो से एक और बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ही आरएम कार्यालय इटावा को प्रस्ताव भेज दिया गया है। आरएम कार्यालय से अनुमोदन मिलते ही यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली तक के लिए एक और बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसे देखते हुए ही एक और बस का संचालन शुरू करने की योजना है। प्रस्ताव का अनुमोदन मिलते ही संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed