{"_id":"69b1dc9b5b74a033ce03d69a","slug":"another-accused-arrested-in-18-kg-silver-embezzlement-case-agra-news-c-364-1-ag11019-126259-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 18 किलो चांदी गबन में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 18 किलो चांदी गबन में एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना कोतवाली क्षेत्र में सफाई के लिए 18.152 किलोग्राम चांदी के आभूषण गबन के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि 23 मई को हरीपर्वत के रामनगर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी सेब का बाजार स्थित फर्म बालाजी सिल्वर इंटरप्राइजेज से बिचपुरी रोड के अमरपुरा निवासी एबरन उर्फ भोला ने कारीगर भेजकर सफाई के लिए 18.152 किलोग्राम चांदी के आभूषण मंगाए थे। इसके बाद दोनों लापता हैं। मामले में पुलिस ने पूर्व में रजत को गिरफ्तार कर 9 किलोग्राम चांदी बरामद की थी। विवेचना में रकाबगंज के चक्की पाट निवासी रजत उर्फ हऊआ का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।