फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Announcement of reward of one lakh to person who cuts tongue SP Rajya Sabha MP Ramji Lal Suman regarding state

UP: सांसद की जीभ काटने पर एक लाख इनाम...राणा सांगा को कहा था गद्दार, अब रामजी लाल ने दी ये सफाई; देखें वीडियो

Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा मचा हुआ है। रविवार को आगरा में सपा सांसद का हिंदू महासभा की ओर से पुतला फूंका गया। जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान किया।
 

विज्ञापन
Announcement of reward of one lakh to person who cuts tongue SP Rajya Sabha MP Ramji Lal Suman regarding state
फूंका गया पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में दिए बयान पर बवाल मच गया है। आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद के खिलाफ तहरीर दी।वहीं, सपा सांसद ने भी सफाई दी है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन का कहना है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। अगर राज्यसभा सभापति को लगता है मैंने कुछ आपत्तिजनक कहा तो सदन की कार्यवाही से मेरे बयान को हटा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: जेएस यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा...पीएचडी की फर्जी डिग्री से बने प्रोफेसर, जांच शुरू; जेल में कुलाधिपति
विज्ञापन

 

महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि तहरीर के आधार पर 24 घंटे में मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। तहरीर देने के बाद संजय पैलेस में स्पीड कलर लेब के सामने सपा सांसद का पुतला फूंका।  महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि सपा सांसद के बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा जो राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटेगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही हिंदू महासभा ने सपा सांसद के डीएनए टेस्ट की मांग भी की।


विज्ञापन

राणा सांगा पर राज्यसभा में ये कहा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।  सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे। 

ये भी पढ़ें-UP: युवक की पहले हत्या...फिर इसलिए डाल दिए घाव के अंदर जिंदा कारतूस, जानकर चकरा गई पुलिस; ऐसे खुला राज
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का काम देश में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द कायम रखना है। यह देश एक घर है। इस घर में किसी प्रकार का तनाव न हो, यह गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाल ही में होली पर मुसलमानों की तरफ से एक स्वर नहीं निकला, इसके बावजूद गलत बयानबाजी की गई। यूपी और बिहार के दो विधायकों ने कहा, मुसलमानों को अपने घर में होली पर कैद हो जाना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कभी होली पर कार्यक्रम नहीं होता था। वहां जबरिया समारोह का प्रयास किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा, जो इस कार्यक्रम का विरोध करेगा, उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। हमारे देश में कानून का राज है या जंगल का। ऐसी बातें करने वाले लोगों का केंद्र व राज्य सरकार कभी विरोध नहीं करती। इसका मतलब है कि सरकार ऐसे लोगों का समर्थन करती है। राष्ट्रीय आंदोलन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने एक झंडे के नीचे लड़ाई लड़ी। हिंदुस्तान के मुसलमानों का आदर्श कभी बाबर नहीं हो सकता। मुसलमानों के आदर्श तो मोहम्मद साहब और सूफी संतों की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed