फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cartridge inserted in wound to show murder of young man as suicide

UP: युवक की पहले हत्या...फिर इसलिए डाल दिए घाव के अंदर जिंदा कारतूस, जानकर चकरा गई पुलिस; ऐसे खुला राज

Sun, 23 Mar 2025 10:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। होली के दिन युवक की जान गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। छाती पर जख्म का निशान था। पुलिस ने भी इसे मान लिया। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है कि उससे हर किसी के होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
Cartridge inserted in wound to show murder of young man as suicide
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदीशपुरा थाने के गांव लड़ामदा में होली वाले दिन युवक की हत्या की गई थी। यही नहीं हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए घाव में कारतूस डाल दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। ताज्जुब की बात यह है कि परिजन ने तमंचे से आत्महत्या कर लेने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन


 

मथुरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान (26) के पिता चरन सिंह और दादी चंद्रवती जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव लड़ामदा में रहते हैं। पुलिस को सूचना दी गई कि पुष्पेंद्र चौहान ने तमंचे से सीने पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक तमंचा मिला। सीने पर जख्म था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भी इसे खुदकुशी का मामला माना।

ये भी पढ़ें-UP: जेएस यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा...पीएचडी की फर्जी डिग्री से बने प्रोफेसर, जांच शुरू; जेल में कुलाधिपति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सीने पर दो सेंटीमीटर का जख्म था। गोली का जख्म इतना बड़ा नहीं होता। जख्म के अंदर जिंदा कारतूस (बिना फायर वाला कारतूस) मिला। रिपोर्ट में मौत की वजह गोली नहीं बल्कि धारदार वस्तु से प्रहार आया। 




 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। परिजन ने तहरीर भी नहीं दी। इस पर पुलिस ने अपनी तरफ से हत्या का केस लिखा। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। पुष्पेंद्र की पत्नी नीलम को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हत्याकांड के पीछे कौन लोग हो सकते हैं। इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-UP: एक से अधिक यौन संबंध से सर्वाइकल कैंसर...इस उम्र में खतरा अधिक, बांझपन से बचने को महिलाएं उठा रहीं ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed