{"_id":"67a397b75e557f39be00146a","slug":"anm-made-a-reel-with-her-daughter-in-the-delivery-center-in-agra-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रसव केंद्र में एएनएम ने बेटी संग लगाए ठुमके, वायरल हुई रील; देखकर अधिकारी भी गए चाैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रसव केंद्र में एएनएम ने बेटी संग लगाए ठुमके, वायरल हुई रील; देखकर अधिकारी भी गए चाैंक
Wed, 05 Feb 2025 10:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:24 PM IST
सार
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर एएनएम को प्रसव केंद्र से हटा दिया गया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रसव केंद्र में बनाई रील।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के प्रसव केंद्र में डांस करते हुए महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और उसकी बेटी प्रसव केंद्र के अंदर फिल्मी गीतों पर डांस कर रही है।
महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम बताई गई है। एक वीडियो में वह पास में कुर्सी पर बैठी दिख रही है। एक अन्य वीडियो में एएनएम भी रील बनाती दिख रही है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उस कर्मचारी की ड्यूटी प्रसव केंद्र से हटा दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि एएनएम के अपनी बेटी के साथ रील बनाने के तीन वीडियो वायरल हुए हैं। इसकी जानकारी पर सीएमओ ने जांच कमेटी बना दी है। ड्यूटी समय पर रील बनाने से मरीजों को दिक्कत भी हुई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, डॉ. जितेंद्र लवानियां और डॉ. माया गौतम को जिम्मेदारी दी है। नोटिस भी जारी किया गया है। वीडियो पुराना बताया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन