'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल
अंजलि हत्याकांड में पुलिस ने प्रखर के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो प्रखर ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब पूछताछ उसकी मां और छोटे भाई के सामने हुई तो वो टूट गया और सच उगल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के ककरैठा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। कारोबारी की बेटी के दोस्त प्रखर गुप्ता ने अपने साथी गंजडुंडवारा के शीलू के साथ मिलकर हत्या की थी। पहले पुलिस ने प्रखर गुप्ता को पकड़़ा। वह गुमराह करने लगा तो पुलिस ने उसकी मां और भाई को सामने लाकर पूछताछ की। इस पर वह टूट गया। उसने बताया कि कारोबारी की बेटी के साथ रिश्ते में अंजलि बाधक बन गई थी। इसलिए हत्या कर दी। देर शाम गुंजडुंडवारा से प्रखर के साथी शीलू को भी पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान
पहले ही दिन मिले पुलिस को सुराग
सिकंदरा के भावना एरोमा निवासिनी अंजलि बजाज की हत्या उनकी नाबालिग बेटी के दोस्त प्रखर ने की थी। पहले ही दिन पुलिस को सुराग मिल गए थे। सिकंदरा पुलिस ने शनिवार को पहले प्रखर को पकड़ा, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करने लगा। घंटों तक छकाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां और छोटे भाई को सामने बुलाया। उन दोनों को भी जेल भेजने की कहकर धमकाया तो वह टूट गया। मां को सामने देखकर उसका ड्रामा खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें - 12वीं पास कातिल: झूठ के सहारे बेटी से बढ़ाई नजदीकी, जंगल में बुलाकर अंजलि को चाकू से गोदा; इस हाल में मिली लाश
कारोबारी की बेटी से करना चाहता था शादी
प्रखर ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी की बेटी से शादी करना चाहता था। दोस्ती की भनक लड़की की मां को लग गई थी। उन्होंने बेटी पर पहरा बैठा दिया। फोन काॅल से लेकर हर चीज पर नजर रखी जा रही थी। बंदिशों से वह परेशान हो गया था। उसका प्यार उससे छिन रहा था। वह अंजलि को नहीं मारता तो वह उसे जेल भिजवा देती। उसने हत्या में अपने साथी शीलू को लालच देकर शामिल किया था।
ये भी पढ़ें - कैसे रची गई अंजलि की हत्या की साजिश: 12वीं पास के जाल में फंसी बेटी भी बनी एक कड़ी; जानें पूरा घटनाक्रम
साक्ष्य किए जा रहे एकत्र
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद शादी और चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम शीलू को पकड़ लिया गया। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश
छह घंटे तक पुलिस को छकाता रहा
प्रखर गुप्ता पुलिस को वह छह घंटे तक छकाता रहा। वह पुलिस से कहता रहा कि उसकी लोकेशन चेक कर लें। फिंगर प्रिंट मिलान करवाएं। उसने हत्या नहीं की है। उसने कुछ किया है तो उसका सुबूत दिखाओ। वह निर्दोष है, उसे क्यों फंसाना चाहते हो। उसकी दोस्ती जरूर है मगर वह कानून हाथ में क्यों लेगा। वह गरीब है। उसे छोड़ दिया जाए।