{"_id":"64880a1e5cba0b68b7061d6f","slug":"anjali-murder-accused-used-to-trap-girls-with-different-id-on-instagram-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक
Tue, 13 Jun 2023 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:52 AM IST
सार
आगरा में अंजलि हत्याकांड का आरोपी इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता था। उनकी संपत्ति पर उसकी नजर रहती थी। वह उन्हीं से शौक पूरे करता था।
विज्ञापन
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कारोबारी की पत्नी अंजलि के हत्यारोपी प्रखर गुप्ता की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि वो बिगड़ैल है। रोजाना बाइक पर घूमने निकलता था। ब्रांडेड कपड़े पहनता था। लड़कियों को प्रभाव में लेने की कोशिश और दोस्तों के साथ रंगबाजी करता था।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी प्रखर ने इंस्टाग्राम पर कई नाम से आईडी बना रखी थी। एक लड़की से बात करने के लिए एक आईडी का प्रयोग करता था। मां उसकी करतूत से अनजान थीं। वह तीन से चार दिन तक घर से गायब रहता था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थी, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक
विज्ञापन
दोस्तों से खर्च कराकर पूरे करता शौक
थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रखर के बारे में कई जानकारी मिली हैं। उसने कई लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी। मगर, कारोबारी की बेटी से प्यार का नाटक उसके ज्यादा नजदीक आया था। वह अपने दोस्तों से ही खर्च कराकर अपने शौक पूरे करता था। पुलिस ने कारोबारी की बेटी से कई घंटे पूछताछ की। इसमें पता चला कि 19 मार्च को उसकी मां को प्रखर से संबंध का पता चला।मां ने देख लीं थी चैट व फोटो
उसकी मां ने मोबाइल में व्हाट्सएप पर चैट और फोटो देख लीं थी। इस पर बेटी से मोबाइल छीन लिया। वह बात नहीं कर पा रही थी। एक महीने बाद मां ने परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल दे दिया। मगर, व्हाट्सएप नहीं ऑन करने दिया। प्रखर ने इंस्टाग्राम पर कई नाम से आईडी बना रखी थीं। वह एक आईडी से कारोबारी की बेटी से बात करता था। इसलिए आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।यह भी पढ़ेंः- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म
पुलिस ने परिचितों से ली जानकारी
पुलिस ने आरोपी प्रखर के दोस्तों और शिक्षकों से भी पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह लड़कियों से दोस्ती करता है। इसके लिए हर हथकंडे अपनाता है। दोस्ती के बाद बाइक पर घुमाता था। जिम भी लेकर जाता था। इस कारण लड़कियां प्रभावित हो जाती थीं।बेटी से मिलने नहीं आए घरवाले
मां की हत्या की साजिश में बेटी भी शामिल थी। यह पता चलने पर घरवालों ने उससे दूरी बना ली है। एक तरफ कारोबारी ने पत्नी को खो दिया तो दूसरी तरफ बेटी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उससे मिलने भी कोई नहीं आया। महिला पुलिसकर्मी ही उसके पास बैठी रहीं।यह भी पढ़ेंः- रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजा धमकाकर चाची के साथ करता रहा गंदा काम, जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी उड़े होश