{"_id":"607331508ebc3edc0649d48c","slug":"animal-thieves-firing-at-jagit-in-ajitganj-mainpuri-news-agr488224147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतगंज में पशु चोरों ने जगार होने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतगंज में पशु चोरों ने जगार होने पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में शनिवार रात पशु चोरों ने एक घर के बाहर बंधी एक भैंस चोरी कर पिकअप में लाद ली। इस बीच जगार होने पर गृहस्वामी जाग गया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। तभी पशु चोरों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। वारदात को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी पूर्व सैनिक ग्रीश चंद्र शनिवार रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे उनके घर के बाहर बंधी एक भैंस पशु चोरों ने खोलने के बाद पिकअप में लाद ली। दूसरी भैंस खोल रहे थे, तभी आहट पाकर ग्रीश जाग गए, जब बाहर आकर देखा तो पशु चोर दूसरी भैंस को पिकअप में लाद रहे थे।
पूर्व सैनिक ने पशु चोरों को देखकर शोर मचा दिया तो ग्रामीण जाग गए। जगार होता देख पशु चोर फायरिंग करते हुए एक भैंस लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उधर सूचना मिलने के बाद भोगांव और थाना पुलिस ने भी पशु चोरों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन पशु चोर पुलिस के हाथ नहीं आ सके। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही पुलिस पशु चोरों को गिरफ्तार करेगी।