फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal Husbandry Department alert regarding disease

रोग को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट

Fri, 12 Aug 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department alert regarding disease
मैनपुरी। देश में गाय और भैंसों में तेजी से फैल रहे लंपी रोग को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। सभी चिकित्साधिकारियों को गोशाला का निरीक्षण करने के साथ ही अपने क्षेत्र में भी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से सभी चिकित्साधिकारियों और स्टाफ को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सभी को गोशालाओं का निरीक्षण कर उनमें संरक्षित निराश्रित गोवंशों की गहन जांच करने के लिए कहा गया है। अगर किसी भी गोवंश में लंपी रोग के लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल सूचित करने के आदेश भी दिए हैं। इतना ही नहीं क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी गांवों में गाय और भैंसों की निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अगर कहीं भी पशु बीमार होने या त्वचा संबंधी रोग की शिकायत आती है तो तत्काल अवगत कराने के लिए कहा गया है। शनिवार को पशुपालन विभाग ने विस्तृत योजना तैयार करने के लिए एक बैठक भी बुलाई है। इसमें लंपी रोग से पीड़ित पशुओं के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि इसमें गाय या भैंस के पूरे शरीर पर गोल उभरी हुई गांठें हो जाती है। जो धीरे-धीरे घाव जैसी बनती जाती हैं। इसके साथ पैरों में सूजन भी आ जाती है। अगर किसी भी गाय या भैंस ये लक्षण दिखें तो तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed