फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal husband's body found hanging on tree, fear of murder

पशु पालक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

Sun, 04 Jul 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Animal husband's body found hanging on tree, fear of murder
कासगंज/ पटियाली। ग्राम ककराला में पशु चराने गए एक पशुपालक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला। उसकी आठ भैंसें भी गायब हैं। परिजनों ने ग्रामीण की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पशुपालक दुर्वेश (46) पुत्र हंसराज शनिवार को अपनी 10 भैंसों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। देर सांय उसकी दो भैंसें वापस आ गईं। दो भैंसों के लौट आने एवं 8 भैंसों व दुर्वेश के वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देररात उसका शव गांव से लगभग दो किमी दूर अमरूद के एक बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला। 8 भैंसें भी गायब मिलीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे नेत्रपाल ने अपने चाचा की हत्या व पशुओं को अज्ञात लोगों द्वारा ले जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पशुपालक के चेहरे पर कुछ निशान पाए गए हैैं, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये निशान मारपीट की वजह से हैं या अन्य कारण से। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति सामने आएगी। -डीके पंत, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed