{"_id":"5d80c6698ebc3e01416b2a1f","slug":"animal-attacks-on-malaysia-tourist-at-taj-mahal-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की टिकट खिड़की पर मलेशिया की पर्यटक पर आवारा जानवर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की टिकट खिड़की पर मलेशिया की पर्यटक पर आवारा जानवर ने किया हमला
Wed, 18 Sep 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
tajmahal
- फोटो : tajmahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर आवारा पशुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पर्यटकों पर हमले बढ़ गए हैं। कभी बंदर हमले करते हैं तो कभी आवारा जानवर सैलानियों को घायल कर रहे हैं। मलेशियाई पर्यटक पर सांड़ ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि पर्यटक इस हमले में बाल-बाल बच गई।
बताया गया है कि सोमवार दोपहर मलेशिया का एक ग्रुप ताजमहल देखने के लिए आया था। पूर्वी गेट के टिकट खिड़की पर पर्यटक खड़े थे। इसी दौरान एक आवारा जानवर वहां आ गया। मलेशिया की पर्यटक लक्ष्मी सांड़ के हमले से बचने के लिए दौड़ीं जिससे वह गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद सैलानियों के ग्रुप में दहशत व्याप्त हो गई। गौरतलब है कि ये ताजमहल पर आवारा जानवरों का आतंक कायम है। बंदरों के हमले में कई विदेशी पर्यटक यहां घायल हो चुके हैं।