{"_id":"69d2bbd201eb1fea970ba3a9","slug":"angry-villagers-protested-by-standing-in-water-due-to-non-construction-of-the-road-agra-news-c-421-1-yam1001-5131-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आगरा। खंदौली क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित नगला महाराम गांव में सड़क नहीं बनने पर रविवार को ग्रामीणों और महिलाएं ने रास्ते में भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक हंगामा करते लोगों ने सड़क बनाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से सड़क निर्माण का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। स्थानीय निवासी पंकज सिसोदिया ने बताया कि इलाके में दो स्कूल हैं। वहां जाने वाले बच्चे रोज पानी, कीचड़ से होकर जाने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में तो हालत और भी गंभीर हो जाते हैं। कई बार लिखित शिकायतें करने के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम उठाया। गांव की सुशीला देवी ने बताया कि सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक गहरे गड्ढे हैं। इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आक्रोशित मुन्नी देवी और रामवीर सिसोदिया आदि ने चेताया कि रोड नहीं तो वोट करेंगे।