फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry mob blocked Agra-Firozabad highway after death of the sweeper

Agra News: सफाईकर्मी की मौत पर गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे आगरा-फिरोजाबाद हाईवे रुका रहा यातायात

Mon, 06 Feb 2023 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 12:36 PM IST
सार

लोगों का कहना था कि ट्रांस यमुना काॅलोनी पर अंडरपास की आवश्यकता है। यहां अंडरपास न होने के कारण ही बबलू की दुर्घटना में मौत हुई है।

विज्ञापन
Angry mob blocked Agra-Firozabad highway after death of the sweeper
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर सड़क दुर्घटना में सफाईकर्मी की मृत्यु से गुस्साए लोगों ने रविवार की शाम को हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया। डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही। राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


एत्माद्दौला के नुनिहाई निवासी बबलू (32) सफाईकर्मी थे। शनिवार रात को घर लौटते समय किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। रविवार शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवारीजन और समाज के लोग आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर पहुंच गए। वहां शव रखकर जाम लगा दिया। थोड़ी देर में ही हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की दूर तक कतार लग गईं। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि ट्रांस यमुना काॅलोनी पर अंडरपास की आवश्यकता है। यहां अंडरपास न होने के कारण ही बबलू की दुर्घटना में मौत हुई है। अंडरपास बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बबलू की पत्नी को नगर निगम में नौकरी दिलाने की मांग भी की। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला और तहसीलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार की ओर से आर्थिक मदद कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed