फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry husband consumed poison as his wife was sent away despite protest

Agra News: विरोध के बाद भी पत्नी की विदाई होने से नाराज पति ने खाया जहर

Mon, 03 Jun 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Angry husband consumed poison as his wife was sent away despite protest
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के कानरखेड़ा गांव में विरोध के बाद भी पत्नी की विदाई होने से नाराज पति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन

कानरखेड़ा गांव निवासी युवक सचिन कुमार की शादी छह माह पूर्व फिरोजाबाद जसराना के गांव पाड़म गांव निवासी रोहन सिंह की पुत्री नूतन से हुई थी। उसने बताया कि शनिवार को उसकी सास लक्ष्मी और ससुर रोहन सिंह उसके घर आए और उसकी पत्नी को विदा कराकर ले जाने लगे। सचिन ने पत्नी की विदाई का विरोध किया।
विज्ञापन

इस बात को लेकर उसका सास-ससुर से कहासुनी भी हो गई। इसके बाद ससुरालीजन उसकी पत्नी को विदा कराकर अपने साथ ले गए। पत्नी के मायके जाने पर सचिन परेशान हो गया। रविवार की सुबह उसने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने उसका फोन नहीं उठाया। इससे नाराज हाेकर सचिन ने जहर खा लिया। उसकी तबियत बिगड़नें पर परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed