फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angioplasty of brain, kidney and liver also started in SN

Agra News: एसएन में दिमाग, किडनी-लिवर की भी शुरू हुई एंजियोप्लास्टी

Fri, 19 Sep 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Angioplasty of brain, kidney and liver also started in SN
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की कैथ लैब में दिमाग, किडनी-लिवर की एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी की भी सुविधा शुरू हो गई है। आयुष्मान योजना और असाध्य रोग योजना के लाभार्थियों के लिए निशुल्क सुविधा है। अन्य मरीजों को निजी अस्पतालों के मुकाबले आधे से भी कम कीमत पर ये सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में कैथ लैब में सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। यहां हृदय के साथ ही दिमाग, लिवर और किडनी की भी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हो रही है। ये सुविधा शुरू होने से मरीजों को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। आयुष्मान-असाध्य रोग योजना के तहत मरीजाें का ऑपरेशन पूरी तरह से निशुल्क है। अन्य मरीजों से सरकार की ओर से तय शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि दिमाग की नस में खून के थक्के जमने पर एंजियोप्लास्टी की जा रही है। एक मरीज की सर्जरी भी कर चुके हैं। निजी अस्पतालों में 10-12 लाख रुपये का खर्च आता है। यहां आधे से भी कम में ये सुविधा मिल रही है। इसके लिए मरीज इमरजेंसी या फिर सुपर स्पेशियलिटी इमारत स्थित संबंधित विभागों में विशेषज्ञों को दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथ लैब प्रभारी डाॅ. बसंत गुप्ता ने बताया कि इसी साल 27 जनवरी को कैथ लैब शुरू हुई थी। अब तक इससे 558 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। 315 मरीजों की एंजियोग्राफी और 186 की एंजियोप्लास्टी हुई है। 57 मरीजों के पेसमेकर लगाया गया है। हर रोज 5-6 ऑपरेशन हो रहे हैं। यहां दूसरे जिलों के मरीज भी सर्जरी के लिए आ रहे हैं। अभी 25-30 मरीजों की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed