फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by the death of the teenager villagers held the tantriks hostage

तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंजाम: किशोरी के इलाज के लिए बुलाए पांच तांत्रिक, लाश देख कांप गए लोग; मची चीख पुकार

Fri, 18 Aug 2023 02:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 18 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

16 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए लोगों की सलाह पर परिवार ने एक दो नहीं बल्कि पांच तांत्रिकों को बुलाया था। तंत्र-मंत्र के द्वारा इलाज भी शुरू कर दिया, लेकिन परिवारीजनों को ये नहीं मालूम था कि इन सब से उनकी बेटी की जान चली जाएगी। 

विज्ञापन
Angered by the death of the teenager villagers held the tantriks hostage
तांत्रिक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। किशोरी के इलाज के लिए जब डॉक्टरों के पास जा-जाकर परिवार वाले हार मान गए, तो लोगों की सलाह पर तांत्रिकों का सहारा लिया। गांव में पांच तांत्रिक बुलाकर बेटी की समस्या को बताया गया। तांत्रिकों ने आश्वासन भी दिया कि बेटी को ठीक कर देंगे। तंत्र-मंत्र के द्वारा किशोरी का इलाज शुरू कर दिया। लेकिन सही होने की जगह किशोरी मौत हो गई। किशोरी की लाश देख परिवार में चीख पुकार मच गई। वहां आक्रोशित ग्रामीणों ने तांत्रिकों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  टूट रही रिश्तों की डोर: सात महीने में 10 हत्या, दिल दहला देंगी पति, ससुर और बेटे के कातिल बनने की ये वारदातें
विज्ञापन

यहां का है मामला 

कासंगज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के  ग्राम नगला खिरिया निवासी बरसा (16) पुत्री एवरन सिंह काफी दिनों से बीमार थी। उसका परिजन काफी इलाज करा चुके थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया। डॉक्टरों के पास जा-जाकर थक चुखे परिवार के लोगों ने सलाह दी कि तांत्रिकों की मदद लो। आराम मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
 
विज्ञापन

परिजन हो गए राजी 

कुछ लोगों की सलाह पर बेटी की झाड़-फूंक कराने के लिए परिजन राजी हो गए। पांच तांत्रिकों को इलाज के लिए बुलाया गया। तांत्रिकों ने तंत्र-मंत्र से उसका इलाज शुरू कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। इस दौरान जब परिवार वालों ने बेटी की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। 

ये भी पढ़ें -  दोस्ती में चली गई जान: नदी में पैर फिसलने से गिरी सहेली, बचाने के चक्कर में किशोरी खुद डूब गई; मौत
 
विज्ञापन

तांत्रिक बनाए बंधक 

इसके बाद ग्रामीणों ने तांत्रिकों का कमरे में बंद कर दिया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तांत्रिकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी किडनी के रोग से ग्रसित थी। उसका इलाज चल रहा था। परिजन चिकित्सक के मना करने पर भी उसे ले आए। तांत्रिक पर इलाज के लिए दबाव बनाने लगे। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed