फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by sister love affair brother shot her dead in Agra

झूठी शान के लिए बहन का कत्ल: गांव में किया प्रेम-विवाह, भाई को रास नहीं आया; दी ऐसी मौत कि घरवाले भी कांप गए

Tue, 04 Jul 2023 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

आगरा में झूठी शान के लिए भाई ने अपनी ही बहन का कत्ल कर दिया। उसने गांव में प्रेम-विवाह किया था जो भाई को रास नहीं आया। उसे ऐसी मौत दी कि घरवाले भी कांप गए। 

विज्ञापन
Angered by sister love affair brother shot her dead in Agra
Agra News: मौके पर जांच करती पुलिस और मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में सोमवार की रात को प्रेम संबंध से नाराज भाई ने 23 वर्षीय बहन की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वह दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में भाई ने पकड़ लिया। घर में खींचकर ले गया। बहन जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागी। मगर, भाई ने कनपटी पर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


घटना खंदौली के तानगढ़ी गांव की है। गांव निवासी फूल सिंह की बेटी सुधा (23) की शादी तीन साल पहले मथुरा के बलदेव स्थित गांव खमानी गढ़ी में हुई थी। मगर, रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। छह महीने बाद ही सुधा मायके में आकर रहने लगी। गांव के ख्याली से सुधा के शादी से पहले संबंध थे। दो साल से वो उसके साथ रहने लगी। मगर, दोनों परिवार के बीच विवाद होने पर सुधा और ख्यालीराम गांव के बाहर कस्बे में ही रहने लगे। एक महीने पहले ख्यालीराम के भाई बहादुर की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर वो देखभाल के लिए सुधा के साथ गांव में आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस, अपनो के शव देख बिलख पड़े परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां माया देवी ने बताया कि बेटा शहर में मजदूरी करने जाता था। सोमवार को भी गया था। उसकी पत्नी सुधा को बुखार आ रहा था। इस पर वो गांव मुढ़ी चौराहा पर डॉक्टर से दवा लेने गई थी। रात करीबन आठ बजे लौटकर घर आ रही थी। तभी सुधा का बड़ा भाई सत्यप्रकाश आ गया। उसने अपने घर के सामने सुधा को रोक लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
 

इसके बाद हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया, जहां उसकी पिटाई की। सुधा जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी। शोर भी मचाया। इस पर सत्यप्रकाश गली में आया। सुधा के दाहिनी तरफ कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद भाग निकला। गोली लगने से सुधा जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि युवती बाजार से लौट रही थी। तभी उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती अपने प्रेमी के साथ गांव में रह रही थी। भाई सत्यप्रकाश पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed