फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by his father's scolding, the young man consumed poisonous substance

Agra News: पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Angered by his father's scolding, the young man consumed poisonous substance
पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

- नगला वनवारी में हुई घटना, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पिता ने किसी बात पर डांट दिया तो गुस्से में आकर नगला वनवारी में युवक ने घर में रखी कोई जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने के बाद परिजन को जानकारी हुई। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवक का उपचार चल रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के नगला वनवारी निवासी अशोक कुमार ने सोमवार की सुबह पुत्र शिव कुमार को किसी बात को लेकर डांट दिया। पिता की डांट युवक को इस कदर नागवार गुजरी की वह अपने कमरे में चला गया और घर में रखी जहरीली दवा पी ली। कुछ ही देर में बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख जब परिजन ने शिव कुमार से पूछा तो उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जानकारी होते ही घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed