फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger villagers protest after two persons killed in accident on Yamuna Expressway

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो लोगों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल

Mon, 01 Apr 2019 11:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
anger villagers protest after two persons killed in accident on Yamuna Expressway
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के पास रविवार रात हादसे के बाद बवाल हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया। मगर, मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया निवासी रंजीत पुत्र तुलाराम दो साल से यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित कैंटीन के समीप खोखा रख कर पंक्चर की दुकान लगाता था। उसकी दुकान पर खेड़ा हाजीपुर थाना खंदौली निवासी करुआ (19) पुत्र भोला काम करता था। 
विज्ञापन


रविवार रात रंजीत और करुआ बाइक पर दुकान से खंदौली आ रहे थे। खंदौली टोल प्लाजा के समीप आगरा से नोएडा जा रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार करूआ और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, करुआ की हादसे में मौत की खबर पर उसके परिजन और खेड़ा हाजीपुर के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर करुआ का शव नहीं पाकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

पुलिस पर जल्दबाजी कर शव को भेजने का आरोप लगाया। मुआवजे की मांग करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटीन के समीप मृतक की बाइक और टायर रखकर जाम लगा दिया। यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम की सूचना पर चौकी टोल प्लाजा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरोप है कि ग्रामीणों से बात करने के बजाय पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कई ग्रामीण घायल भी हो गए। पुलिस के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। 

वाहनों की लगी लंबी लाइन

एक्सप्रेस वे पर तकरीबन आधा घंटा जाम लगने से वाहनों की लाइन लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के जाम खुलवाने के आधा घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

हादसे में करुआ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करुआ सात महीने से रंजीत की दुकान पर काम कर रहा था। वह तीन भाइयों में मझला था। पिता भोला की आंखों की रोशनी नहीं है। घर का खर्चा करुआ ही चलाता था। अप्रैल में उसकी बहन की शादी भी होनी है।

रंजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसकी सात बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी दस वर्ष की है। वह अपनी पंक्चर की दुकान से ही परिवार का खर्च उठा रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed