फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger villagers made teachers hostage after girl missing

स्कूल गई छात्रा लापता, गुस्साए ग्रामीणों ने बंधक बनाए शिक्षक, हंगामा

Thu, 09 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलदेव (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलदेव (मथुरा) Updated Thu, 09 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
anger villagers made teachers hostage after girl missing
थाना बलदेव में जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने आई 11 साल की छात्रा लापता होने पर ग्रामीणों ने छह शिक्षकों को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शिक्षकों को मुक्त कराया। गुस्साए लोगों ने बाद में थाने का घेराव कर लिया। पुलिस अफसरों के तीन दिन में बच्ची की बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


गांव नगला उदय सिंह निवासी रामखिलाड़ी की बेटी नेहा (11) अवैरनी में जनता इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ती है। वो बुधवार को स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद स्कूल से निकली छात्रा घर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर पिता ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बलदेव पुलिस भी परिजनों के साथ छात्रा की बरामदगी के लिए जुटी रही। 


गुरुवार की सुबह छात्रा का सुराग न लगने से गुस्साए ग्रामीण भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे। यहां मौजूद छह शिक्षकों को बंधक बनाकर डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed