फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger erupts against smart meters in Akola, villagers surround power station

Agra News: अकोला में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर

Mon, 27 Apr 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts against smart meters in Akola, villagers surround power station
अकोला बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अकोला। स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। देवी मंदिर से बाजार होते हुए नारेबाजी करते हुए ग्रामीण पैदल मार्च निकाल कर बिजलीघर पहुंचे और वहां विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधानपति डॉ. गंभीर सिंह चाहर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल कई गुना बढ़ गया है। उपभोक्ताओं को महीने में तीन-तीन बार रिचार्ज करना पड़ रहा है। सबसे बुरी स्थिति गरीब और मजदूरों की है, जिनका रिचार्ज खत्म होते ही भीषण गर्मी में बिजली काट दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर काफी तेज भाग रहे हैं, जिससे आम जनता त्रस्त है। इस दौरान नीरज सिंह, चंद्रमोहन सिंह, भूदेव उर्फ भूरा चाहर, टिंकू चाहर, गुड्डू पहलवान, रविंद्र सिंह कोच, प्रभात चाहर, रामपाल सिंह, जंगजीत पहलवान, जल सिंह, हवलदार जगदीश सिंह और राम खिलौना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


1 मई को बड़े आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटरों की जांच कर उन्हें बदला नहीं गया, तो 1 मई (शुक्रवार) को मिनी स्टेडियम में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed