{"_id":"676b2e89359406641d047ed4","slug":"anger-among-bsp-due-to-comment-on-dr-ambedkar-kasganj-news-c-175-1-agr1054-125472-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डाॅ.आंबेडकर पर टिप्पणी से बसपाइयों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डाॅ.आंबेडकर पर टिप्पणी से बसपाइयों में आक्रोश
Wed, 25 Dec 2024 08:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ.आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी की, इसको लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। राष्ट्रपति से गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना के नेतृत्व में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
केंद्रीय गृहमंत्री पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित बयान का आरोप लगाते हुए आक्रोशित बसपा कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह सोरों गेट आंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल कोर्डिनेटर अनिल बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संविधान में अधिकार दिए हैं। इससे उनका उत्थान हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गृहमंत्री को अपने बयान के लिए राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके बहुजन समाज को ठेस पहुंचाई है।
सपा और कांग्रेस का बाबा साहब के प्रति प्रेम सिर्फ दिखावा है। मंडल प्रभारी कमल कुमार बौद्ध, जिला प्रभारी राजकुमार जाटव, डॉ. प्रेमपाल सिंह, शैतान सिंह भारती, जिला उपाध्यक्ष खालिद नदीम, अमरनाथ ने भी धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ललित कुमार, राजेंद्र गौतम, शांतिस्वरूप, प्रेमकुमार लोधी, अनार सिंह बघेल, प्रमोद कुमार, मुहम्मद हसन, डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन