फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: खेत में खोदाई के दौरान मिलीं प्राचीन प्रतिमाएं, लाल पत्थर पर बनी हुई हैं आकृतियां

Fri, 31 Jul 2020 03:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Ancient statues found during digging in the field in agra
खेत में मिली प्राचीन प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के जगनेर ब्लाक के गांव नौनी में बुधवार की शाम मछली पालन के लिए तालाब की हो रही खोदाई में छह प्राचीन मूर्तियां निकली हैं। धार्मिक प्रतिमाएं निकलने से लोग यहां प्राचीन धर्मस्थल होने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी। मामले की जानकारी प्रशासन और पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। 
Ancient statues found during digging in the field in agra
इसी खेत में मिलीं प्राचीन प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

जगनेर के गांव नौनी में बुधवार को किसान गंगाराम अपने खेत में मछली पालन के लिए जेसीबी से खोदाई करवा रहे थे। करीब आठ फीट खोदाई के बाद जेसीबी का हुक किसी भारी चीज से टकराया। जिसके बाद लोगों ने वहां आसपास फावडे़ से खोदाई की, तो छह मूर्तियां निकलीं। ग्रामीण इसे शिव परिवार और हनुमान जी की मान रहे हैं। खोदाई में मूर्तियां निकलने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।

Ancient statues found during digging in the field in agra
इस तरह तराशे हुए हैं पत्थर - फोटो : अमर उजाला
पहली या दूसरी सदी की हो सकती हैं मूर्तियां
खोदाई में एक शिवलिंग जैसा पत्थर भी निकला है। साथ ही कुछ प्रतिमाएं भी हैं। लाल पत्थर पर आकृति भी बनी हुई हैं। जानकारों का अनुमान है कि इसका निर्माण पहली-दूसरी सदी में हुआ होगा। क्योंकि गुप्त काल में लाल पत्थर पर कलाकृति का साक्ष्य मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। पूर्व में यहां कोई विरासत रही होगी। फिलहाल ग्रामीणों ने मूर्तियों को तालाब के किनारे बने वनखंडी महादेव मंदिर के पास रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient statues found during digging in the field in agra
खेत में मिली प्राचीन प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
जगनेर में पहले भी निकली थीं मूर्तियां 
गांववाले बताते हैं कि जगनेर में 6 वर्ष पहले जुलाई माह में ही वरिगवां खुर्द केगांव खोरपुरा में 9 बालिकाओं को एक खेत में काली माता की मूर्ति के दबे होने के सपने आए थे। जिसके बाद लड़कियां खेत में जाकर बैठ गईं थी। लोग इन्हें देखने आने लगे थे। करीब 10 दिन बाद वहां एक काली माता की मूर्ति निकली थी जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां पर काली माता का मंदिर बनवाया था। 
 
कोरोना को देखते हुए प्रशासन है अलर्ट 
थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के लिए पुलिस भेजी गई है। कोरोना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
Ancient statues found during digging in the field in agra
लाल पत्थर पर उकरी हुई हैं आकृतियां - फोटो : अमर उजाला
जगनेर में पहले भी मिल चुकी हैं प्राचीन मूर्तियां - सुगम आनंद 
इतिहासकार सुगम आनंद ने बताया कि जगनेर में पहले भी प्राचीन मूर्तियां मिल चुकी हैं। वे दसवीं सदी की थी। आगरा और आसपास इससे प्राचीन मूर्तियां भी मिलती रही हैं। मथुरा में पहली और दूसरी सदी की गांधार शैली की मूर्तियां मिली थीं। जगनेर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यहां आल्हा-ऊदल के मामा जयपाल का राज था। उसी वंश के जगन के नाम पर इसका नाम जगनेर पड़ा। तालाब से मिली मूर्तियां भी बेहद प्राचीन हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed