{"_id":"5feb70248ebc3e3c8f32f5ca","slug":"anchyat-election-mainpuri-news-agr4741276150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए जुटाया जा रहा कर्मचारियों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए जुटाया जा रहा कर्मचारियों का डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने अब कर्मचारियों का डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की संख्या और अन्य जानकारी मांगी गई है। इसक बाद कर्मचारियों का डाटा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ तीन पदों के लिए मतदान होता है। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। एक साथ तीन पदों पर चुनाव और गांव-गांव तक मतदेय स्थल के चलते पंचायत चुनाव में कार्मिकों की आवश्यकता भी अधिक होती है। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय पंचायत ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत की ओर से सभी कार्यालय अध्यक्षों को पत्र जारी कर कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। पहले कार्यालय में वर्गवार कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी निर्वाचन कार्यालय पंचायत को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी पूरा डाटा फीड करना होगा। इसके लिए उन्हें अलग से लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को प्राथमिकता पर ये कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
----
संबद्ध कर्मचारियों का भी देना होगा ब्योरा
निर्वाचन कार्यालय से मांगी गई सूचना में दूसरे कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों की भी जानकारी देनी होगी। हालांकि इसमें ये ध्यान रखना होगा कि संबद्ध कर्मचारियों की जानकारी मूल विभाग ही भेजेगा, न कि संबद्धीकरण वाला विभाग।