{"_id":"5eec9fab8ebc3e42b24008a0","slug":"anamika-mainpuri-news-agr446767729","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील की जांच के लिए तीन टीमें खंगाल रहीं रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील की जांच के लिए तीन टीमें खंगाल रहीं रिकार्ड
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के कुरावली विकास खंड में तैनात शिक्षक सुशील कुमार कौशल की जांच के लिए बीएसए ने तीन टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग स्तर से जांच कर रही हैं। शनिवार तक जांच पूरी होने की संभावना है।
अनामिका शुक्ला के बाद से ही प्रदेश में फर्जी शिक्षक भर्ती का हररोज खुलासा हो रहा है। शातिर पुष्पेंद्र स्वयं भी सुशील कुमार कौशल के नाम से फर्रुखाबाद के परिषदीय स्कूल में नौकरी करता है। पुष्पेंद्र का नाम परिषदीय स्कूल में सुशील कुमार कौशल होने का मामला सामने आने के बाद बीएसए ने जिले में तैनात सुशील कुमार कौशल की भी जांच शुरू करा दी। बीएसए ने यह पता लगाने के लिए कि जिले में तैनात सुशील कुमार कौशल भी कहीं फर्जी तो नहीं है तीन टीमों का गठन किया है। शुक्रवार को दो टीमें जनपद के बाहर दूसरे जनपदों में जांच के लिए भेजी गईं। वहीं बीएसए कार्यालय में शिक्षक की सर्विस बुक और अभिलेखों का मिलान किया गया।
कई और शिक्षक भी विभाग के निशाने पर
अनामिका शुक्ला मामला संज्ञान में आने के बाद जिन-जिन नामों से फर्जी शिक्षिकाएं पकड़ी जा रही हैं। जिले में भी उन नामों से तैनात शिक्षिक-शिक्षिकाओं की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं जो एसटीएफ की हिरासत में है उनके नाम से नौकरी करने वालों की जांच कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिले के कुछ और शिक्षक भी जांच के घेरे में हैं जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र का नाम भी सुशील कुमार कौशल होने के कारण जिले में तैनात सुशील कुमार कौशल की जांच जरूरी है। इसी उद्देश्य से जांच कराई जा रही है। तीन टीमें गठित की गई हैं। उम्मीद है कि शनिवार की देर शाम तक जांच का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए