फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An order has been issued to register a case against dr Anurag Shukla former Principal of Agra College

Agra: आगरा काॅलेज के पूर्व प्राचार्य की मुश्किल बढ़ी, कोर्ट ने दिए प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश

Wed, 19 Nov 2025 10:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 10:58 PM IST
सार

डाॅ. अनुराग शुक्ला ने वर्ष 2021 में आगरा कॉलेज के प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था। माैजूदा प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
An order has been issued to register a case against dr Anurag Shukla former Principal of Agra College
आगरा कॉलेज आगरा

विस्तार

पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला पर कॉलेज से जरूरी दस्तावेज ले जाने व अन्य आरोप लगाकर कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एजीजेएम-5 पंकज कुमार ने लोहामंडी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में बताया कि आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने 2021 में पदभार ग्रहण किया था। कूटरचित दस्तावेज के आधार नौकरी पाने के आरोप में आयोग ने उनका चयन शून्य घोषित कर दिया। निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज के आदेश पर 29 नवंबर 2024 को डॉ. अनुराग शुक्ला को पद से मुक्त करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


कॉलेज की प्रबंध समिति ने 18 दिसंबर 2024 को वरिष्ठता के आधार पर डॉ. आरके श्रीवास्तव को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया था। तत्कालीन प्राचार्य ने उन्हें चार्ज नहीं दिया। शिक्षा सेवा आयोग से चयन के बाद प्रो. सीके गौतम ने 22 मार्च को पद पर कार्यभार ग्रहण किया। तब डॉ. आरके श्रीवास्तव ने उन्हें पत्र लिखकर बताया कि डॉ. शुक्ला ने उन्हें कार्यभार नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य कार्यालय एवं प्राचार्य कैंप कार्यालय की अनेक अलमारियों की चाबियां उन्हें नहीं दी गईं। न ही महत्वपूर्ण दस्तावेज दिए गए। वह सभी डॉ. अनुराग शुक्ला की अभिरक्षा में हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने 26 जून को 7 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया। टीम को जांच में पता चला कि तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला प्रबंध समिति की बैठकों की मिनिट्स की कॉपी, स्टॉक रजिस्टर, अलमारियों की चाबियां, प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम, डॉ. भोपाल सिंह, प्रो. पीबी झा, डॉ. एसके पांडे और डॉ. संजय यादव की सर्विस बुक भी अपने साथ ले गए। इसके साथ ही टायलेट ब्लॉक में 18 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप भी लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed