फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An old man standing on the roadside was hit by a vehicle, died

UP:सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में हुई मौत; परिवार में मचा चीत्कार

Sun, 24 Mar 2024 07:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 24 Mar 2024 07:26 AM IST
सार

बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े हुए थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

विज्ञापन
An old man standing on the roadside was hit by a vehicle, died
demo pic

विस्तार

कासगंज के अतरौली मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजी। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत वृद्ध नत्थू सिंह (60) अलीगढ़ जिले के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के खड़ऊआ गांव के निवासी थे। मृत वृद्ध के पुत्र शिवपाल ने बताया कि वह सिकंद्राराऊ के नगला बीजन गांव स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। ढोलना थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव तक एक बाइक सवार ने उन्हें लिफ्ट दे दी। मोहम्मदपुर के निकट वो सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भिजवाई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed