{"_id":"5d7a40298ebc3e012c652377","slug":"amritsar-indore-express-intercity-coach-not-available-mathura-passenger-shifted-in-other-births","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के आरक्षित यात्रियों के लिए कोच लगाना भूले रेलवे अफसर, अमृतसर-इंदौर इंटरसिटी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के आरक्षित यात्रियों के लिए कोच लगाना भूले रेलवे अफसर, अमृतसर-इंदौर इंटरसिटी में हंगामा
Fri, 13 Sep 2019 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमृतसर से इंदौर जा रही अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस में रेल अफसर एस-12 कोच लगाना ही भूल गए। मथुरा से 29 लोगों के इस कोच में रिजर्वेशन होने के चलते अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम को मैसेज दिया और आनन फानन में यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कराया गया।
अमृतसर से इंदौर एक्सप्रेस बुधवार की रात को करीब 11:15 पर चली थी। गुरुवार की दोपहर को इस ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर पहुंचना था। एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-12 में मथुरा से 29 यात्रियों ने गुना और व्यावरा रायगढ़ तक जाने के लिए अपना रिजर्वेशन कराया था।
इससे पहले कि ट्रेन मथुरा पहुंचती उद्घोषणा कराई गई कि एस-12 कोच में जिन यात्रियों का रिजर्वेशन है वह तत्काल टीसी रूम में पहुंचें उन्हें दूसरे कोच में शिफ्ट किया जाना है। किसी कारण के चलते कोच नहीं लग पाया है।

Trending Videos
स्टेशन डायरेक्टर टीसी रूम पहुंचे और सीटीआई दीपक भंडारी, केएम उपाध्याय सहित अन्य टीसी की मदद से 19326 ट्रेन का अपडेट रिजर्वेशन चार्ट निकलवाया। ट्रेन के चार कोचों में खाली पड़ी बर्थ पर सभी 29 यात्रियों को टीसी की टीम ने शिफ्ट कराया।
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि 19326 ट्रेन में तकनीकी कारणों या खराबी के चलते एस-12 कोच लगकर नहीं आया था। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद मथुरा के सभी 29 यात्रियों की दूसरे कोचों में शिफ्ट करा दिया गया।