फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amrit Kumbh Mela Marshish inaugurated today, preparations complete

Agra News: अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ आज, तैयारियां पूरी

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Amrit Kumbh Mela Marshish inaugurated today, preparations complete
कासगंज/सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरोंजी के अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेला ग्राउंड, हरि की पौड़ी, मंदिर व घाटों की साज सज्जा पूरी की जा चुकी है। आज ाबुधवार को देर सायं मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ होगा। शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मेला ग्राउंड व हरि की पौड़ी के घाट सतरंगी रोशनी से जगमग नजर आए। यह मेला 17 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भागीरथी गंगाघाट पर मां गंगा की आरती करेंगे और सायं 6 बजे मेला ग्राउंड के नरसिंह द्वार का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। मेला परिसर पंडाल में 6:30 बजे अतिथि सम्मान समारोह होगा। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी कार्यक्रम में अभिनंदनीय अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। जिनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला आयोजन की तैयारियां पालिका द्वारा पूरी कर ली गईं हैं।
मेला ग्राञउंड परिसर, मेला द्वारों, हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग, सभी प्रमुख मंदिरों की बुर्जों पर भव्य स्वचालित इलैक्ट्रिक रंगीन लाइट्स लगाई गईं हैं, जिसका परीक्षण मंगलवार शाम कर लिया गया। मेले में सर्कस, सिनेमा, ऊंचे झूले आदि मनोरंजन के साधन पूरी तरह सज कर तैयार हैं। पूरा मेला ग्राउंड, खाजला, फास्ट फूड, टिन पत्थर लकड़ी से निर्मित काश्तकारी वस्तुओं की दुकानें, कंबल कालीन आदि खादी ग्रामोद्योग की वस्तुओं की दुकानें लग गईं हैं। हरि की पौड़ी के परिक्रमा मार्ग पर भी जगह साधु संत राउटी डालकर मेले के स्नान पर्वो में हिस्सा लेने के डेरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य स्नान पर्व
- 3 दिसंबर मोक्षदा एकादशी स्नान।
- 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष द्वादशी पर वराह मंदिर के महंत का शाही स्नान।
- 5 दिसंबर नागा साधू व संतों का स्नान।
- 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान
मुख्य कार्यक्रम
- 3 दिसंबर- दोपहर 2 भगवान श्यामवराह की शोभायात्रा।
- 4 दिसंबर- सुबह 9 बजे पंचकोसीय परिक्रमा ।
- 4 दिसंबर- सुबह 10 भगवान वराह की शोभायात्रा भ्रमण
- 5 दिसंबर- सुबह 10 बजे नागा साधुओं की शोभायात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed