मथुरा: आइसक्रीम फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 34 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शनिवार की सुबह थाना हाईवे क्षेत्र में नगला चंद्रभान की प्रेम आइस (बर्फ) फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई। सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में लोगों को जैसे ही गैस लीक होने की जानकारी मिली, तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
कई लोग कालोनी और मुहल्ले को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। वहीं, गैस रिसाव की चपेट में आए 34 लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल और शहर के अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है।
नगला चंद्रभान इलाके में सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर किसी को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। कुछ ही देर में इस समस्या को लेकर हल्ला मचा तो पता चला कि कालोनी में स्थित चौधरी कृष्णवीर सिंह की प्रेम आइस फैक्टरी से सुबह 5:47 अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है।
सभी का हालत खतरे से बाहर
गैस रिसाव की खबर से लोग घबरा गए। अफरातफरी सी मच गई। पूरे नगला चंद्रभान के लोग घरों को छोड़कर फैक्टरी से दूर जाकर खाली स्थानों पर पहुंचे। आधे घंटे तक भगदड़ मची रही।
बताया जाता है कि फैक्टरी में वॉल्व के पास से पाइप गल चुका था जिससे रिसाव हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अमोनिया गैस से बीमार होने वालों में 50 से अधिक उम्र वालों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
गैस रिसाव से दहशत में दिखे लोग, घर जाने से कतराए
नगला चंद्रभान के अमोनिया गैस के रिसाव से काफी दहशत में दिखे। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के समझाने के बाद भी लोगों अपने घरों पर जाने से कतराते दिखे। लोगों में फैक्टरी मालिक के प्रति आक्रोश साफ दिखा। आखिरकार पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा।
कुछ लोग अपने परिवार के बीमारों की तीमारदारी में हास्पिटल में लगे हुए थे। पुलिस अफसर एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा, सीओ रिफाइनरी जितेंद्र कुमार और सीओ सिटी विनय सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस संबंध में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने बताया कि अमोनिया गैस का रिसाव फैक्टरी की लापरवाही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों की तबियत अब सही बताई जा रही है।
कानपुर के पास बड़ा ट्रेन हादसा, तेज धमाके के साथ पूर्वा एक्सप्रेस हुई दो टुकड़े, देखें वीडियो