{"_id":"69b2fade7214a772e1047edf","slug":"ammonia-gas-leak-from-cold-storage-in-agra-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में कोल्ड स्टाेरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली कराया गांव; 30 से अधिक की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में कोल्ड स्टाेरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली कराया गांव; 30 से अधिक की बिगड़ी तबीयत
Thu, 12 Mar 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:11 PM IST
सार
अमोनिया गैस का रिसाव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग बेहोश भी हो गए।
विज्ञापन
आगरा में अमोनिया गैस लीक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव के पास बृहस्पतिवार को अमोनिया गैस की तेज बदबू फैलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैस की गंध के कारण कई लोगों को घबराहट, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जबकि कुछ लोग बेहोश भी हो गए। पुलिस ने गांव को खाली करा लिया है।
सूचना पर एंबुलेंस की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। इनमें मोहम्मद सलीम निवासी नवाबगंज बरेली, जो कोल्ड स्टोर पर काम करता है, गैस की बदबू से बेहोश हो गया। 30 से अधिक की तबीयत बिगड़ गई है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। वहीं गैस की बदबू फैलने से गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना हुआ है।