फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amitabh Thakur Tweets Goes Viral Of Mainpuri Police Station Inspection By Bjp Mla

मैनपुरी: पूर्व आईपीएस की पोस्ट से पुलिस महकमे में खलबली, भाजपा विधायक के थाना निरीक्षण पर कसा तंज

Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

बुधवार को विधान मंडल महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति और भारतीय जनता पार्टी से इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया मैनपुरी निरीक्षण पर आईं थीं। उन्होंने जिला कारागार, जिला अस्पताल सहित कई स्थानों का निरीक्षण भी किया

विज्ञापन
Amitabh Thakur Tweets Goes Viral Of Mainpuri Police Station Inspection By Bjp Mla
पूर्व आईपीएस ने शेयर की ये तस्वीर - फोटो : twitter@Amitabhthakur

विस्तार

पूर्व आईपीएस ने सोशल मीडिया पर विधान मंडल महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति व भाजपा विधायक के महिला थाने के निरीक्षण पर तंज कसते हुए पुलिस पर चाटुकारिता करने का आरोप लगाया। पोस्ट वायरल होने के साथ ही महकमे में खलबली मच गई। क्षेत्राधिकारी शहर ने कहा कि मंत्री का दर्जा प्राप्त सभापति का सम्मान किया गया। वह थाने के निरीक्षण पर आईं थीं। पोस्ट पूरी तरह से भ्रम फैलाने वाली है। 

विज्ञापन


बुधवार को विधान मंडल महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति और भारतीय जनता पार्टी से इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया मैनपुरी निरीक्षण पर आईं थीं। उन्होंने जिला कारागार, जिला अस्पताल सहित कई स्थानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान महिला संबंधी मामलों को लेकर वह महिला थाने में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई। 
विज्ञापन

बातचीत के दौरान फोटो में महिला थानाध्यक्ष खड़ी हुईं हैं। सभापति सरिता भदौरिया थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी हैं। पास ही अन्य भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोग बैठे हुए हैं। इसी फोटो पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने तंज कसते हुए लिखा ‘सत्ता की अकड़ बनाम अफसरों की चापलूसी’। पोस्ट के वायरल होने के साथ ही महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन अधिकारी जवाब तलाशने में जुट गए। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने भी कहा कि तस्वीर को कुछ अलग ढंग से पेश किया गया, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी शहर, अभय नारायण का कहना है कि विधान मंडल महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति को मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। न्यायिक शक्तियां भी प्राप्त होती हैं। उनको सम्मान देने में कोई चाटुकारिता का कार्य नहीं किया गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में महिला थाने का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया था। वह किसी व्यक्तिगत कार्य या किसी के पक्षकार के रूप में थाने में उपस्थित नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed