फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Shah's rally today in Agra for lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019: आगरा में अमित शाह की चुनावी रैली आज, जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद

Sun, 24 Mar 2019 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah's rally today in Agra for lok sabha elections 2019
अमित शाह - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस चुनावी रैली में रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम टल गया है। पीयूष गोयल बरेली में सभा करेंगे। चुनावी सभा की तैयारियों का शनिवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने जायजा लिया। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा दोपहर बाद करीब 2.30 शुरू होगी। चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीड़ का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। व्यवस्था प्रमुख दीपक खरे ने बताया कि सभा के लिए 40 फुट लंबा और 20 फुट चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। मैदान में 10,000 कुर्सी की व्यवस्था है। वाहन पार्किंग मैदान में रहेगी। विशिष्ट अतिथियों के लिये एक अलग दीर्घा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा आ रहे हैं। वो यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। माना जा रहा है कि आगरा में रात्रि विश्राम के दौरान योगी आदित्यनाथ भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed