फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit jani arrested for facebook post about taj mahal

ताजमहल पर विवादित पोस्ट को लेकर अमित जानी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 30 Oct 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
amit jani arrested for facebook post about taj mahal
अम‌ित जानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ आगरा के ताजगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जानी और उपदेश राना को आगरा ले आई है। अमित जानी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि अमित जानी के अकाउंट से फेसबुक पर पोस्ट कर तीन नवंबर को बड़ी संख्या में लोगों से आगरा चलने की अपील की गई। एक फोटो भी पोस्ट की गई, जिस पर ताज पर भगवा झंडे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह पोस्ट उस समय की गई, जब कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवादित चर्चा पर विराम लगा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कड़ा संदेश भी दिया था। इसे धरोहर भी बताया था। इस पोस्ट की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित जानी और उपदेश राना लखनऊ में थे। रविवार को पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया। चूंकि मामला ताजमहल से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें सोमवार को आगरा लाया गया। यहां थाना प्रभारी ताजगंज ने अमित जानी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

ताजमहल एक शिव मंदिरः जानी

amit jani arrested for facebook post about taj mahal
ताज महल - फोटो : SELF
वहीं मामले में जानी का कहना है कि वे ताजमहल को एक शिव मंदिर मानते हैं और यहां हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार मिलना चा‌हिए। तीन नवंबर के कार्यक्रम को लेकर अमित जानी ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण उन्होंने वह कार्यक्रम कैंसिल कर दिया था। 

बता दें कि अमित जानी पहले भी विवादों में रहा है। उस पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती पर टिप्पणी करने में 28 दिन तक जेल में रह चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed