फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amin's finger was broken when he went to collect the dues.

Agra News: बकाया वसूलने गए अमीन की अंगुली तोड़ी

Wed, 26 Apr 2023 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Amin's finger was broken when he went to collect the dues.
करहल। गांव मईखेड़ा में बकाएदार किसान से वसूली करने गए अमीन पर हमला कर दिया गया। हमले में अमीन की अंगुली टूट गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मेडिकल कराया। हमला करने वालों की तलाश कर रही है।थाना क्षेत्र के गांव मईखेड़ा निवासी किसानव विशुन स्वरूप पर बैंक के करीब 6.44 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। बकाया वसूली के लिए बुधवार को किशनी तहसील के कुर्क अमीन विश्वनाथ बैंक स्टाफ के साथ किसान के यहां पहुंचे थे। बकायेदार के घर पहुंचकर जब वसूली टीम ने धनराशि जमा कराने के लिए दबाव डाला। तो किसान ने असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच गांव के रहने वाले कुछ युवक वहां आकर झगड़ा करने लगे। एक युवक ने अमीन विश्वनाथ के हाथ में डंडा मार दिया। जिससे उनकी अंगुली टूट गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने घटना में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed