{"_id":"6821762eb5a0a7fa5605087c","slug":"amid-indo-pak-tension-provocative-post-on-facebook-police-filed-a-case-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भारत-पाक तनाव के बीच फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट...लिखा हथियार उठाओ, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भारत-पाक तनाव के बीच फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट...लिखा हथियार उठाओ, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 12 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:46 AM IST
सार
आगरा में एक युवक के पोस्ट ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये पोस्ट पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद डाला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
भारतीय सेना के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद दूसरे समुदाय के एक युवक ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उसने अपने समुदाय के लोगों को हथियार उठाने के लिए उकसाया। जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा के पार्षद रवि करौतिया ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पार्षद ने बताया कि 8 मई को राहुल नगर, बोदला के इसरार अली के फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट किया गया। इसमें उसने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए एक वर्ग विशेष को आतंकवादी कह डाला। हथियार उठाने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पोस्ट को देखकर लोगों में रोष फैल गया। जब कुछ लोगों ने उससे विरोध जताया तो वह धमकाने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में जेल भेजा।
