फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   American woman filed a threat case in Kuravali police station

Agra News: अमेरिकी महिला ने कुरावली थाने में दर्ज कराया धमकी का केस

Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
American woman filed a threat case in Kuravali police station
मैनपुरी। दुष्कर्म के आरोप में फरवरी माह में कुरावली थाना पुलिस ने जेल भेजे गए थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरा धाम के महंत अजय दास की अमेरिका निवासी महिला अनुयायी ने केस दर्ज कराया है। शरद यादव नाम के व्यक्ति पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिये उसे धमकी दी गई। बाबा से कोई संबंध न रखने को कहा गया। अमेरिका के पोर्टलैंड, ओरेगन निवासी ललिता देवी बाथम ने थाने में 13 मई को तहरीर देकर यह केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि शरद यादव नाम के व्यक्ति ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये धमकाया कि अगर, प्रेमपुरा धाम के बाबा या फिर उनके परिवार से कोई संबंध रखा तो जान से मार दिया जाएगा। ललिता देवी ने लिखा है कि वह सनातन धर्म की अनुयायी हैं। इसका वह पालन करती रहेंगी। इसके अलावा ललिता देवी ने महंत अजय दास पर केस दर्ज कराने वाली महिला और इंस्पेक्टर कुरावली की कॉल डिटेल निकलवाने का भी अनुरोध किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसआई संजय सिंह को इसकी जांच सौंपी गई है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed