{"_id":"c6adf5fcec014f995615c1a1e14a176f","slug":"american-spy-analyising-security-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम पर्यटक बनकर घूम रहे अमेरिकी एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम पर्यटक बनकर घूम रहे अमेरिकी एजेंट
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Jan 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के ताज दर्शन कार्यक्रम को लेकर बेहद गोपनीयता बरती जा रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए अधिकारिकतौर पर कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां जोरों पर है। उनके भ्रमण मार्ग से लेकर ताजमहल और इसके आसपास के क्षेत्र में अमेरिकी एजेंट आम पर्यटकों के रूप में सक्रिय हो गए हैं। वह क्षेत्र की हर गतिविधि का बारीकि से निरीक्षण कर रहे हैं।
26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद 27 जनवरी को ओबामा का आगरा भ्रमण का संभावित कार्यक्रम है। इसको लेकर पिछले दिनों अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ताजमहल का निरीक्षण किया था। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधन का भी खाका खींच गए हैं। अमेरिका और भारत सरकार के अधिकारी सुरक्षा का अभेद चक्रव्यूह तैयार कर रहे हैं। ताजमहल और इसके आसपास अमेरिकी एजेंट सक्रिय हो गए हैं।
सूत्रों की मानें तो यह अमेरिकी एजेंट शिल्पग्राम से ताजमहल के पूर्वी गेट तक बैटरी बस में आम पर्यटक बनकर भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा बाकी क्षेत्र में वह ऑटो से घूम रहे हैं। एक-दो एम्पोरियम पर भी पर्यटक बनकर वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ताकि यदि ओबामा का कार्यक्रम फाइनल होता है और इस दौरान वह शॉपिंग का प्लान बनाते हैं तो उन्हें इन्हीं एम्पोरियम पर उन्हें ले जाया जाए। ये अमेरिकी एजेंट बिना आगरा पुलिस की मदद के अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।