{"_id":"5efc77468ebc3e42ca7a58bb","slug":"ambulance-mainpuri-news-agr4484844148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बंद रही 102 एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बंद रही 102 एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
30एमएनपी-08-जिला अस्पताल में हड़ताल के दौरान खड़ीं 102 एंबुलेंस सेवा की एंबुलेंस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सेवा प्रदाता कंपनी को लेकर सोमवार से शुरू हुई 102 एंबुलेंस चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन)की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। चालक और ईएमटी ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन भी किया।
बुधवार को लगातार तीसरे दिन उनकी सेवाएं बंद रहीं। न तो शासन स्तर से उनकी बात को सुना गया और न ही जनपद स्तर पर कोई अधिकारी उनकी बात को सुनने पहुंचा। जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे चालक और ईएमटी का कहना था कि सेवा प्रदाता कंपनी के साथ ही अब सरकार भी उन लोगों की बात को सुनने को तैयार नहीं है। शीघ्र ही 108 और जीवन रक्षक प्रणाली युक्त एंबुलेंस की सेवाएं भी बंद की जाएंगी। उधर 102 एंबुलेंस सेवा बंद रहने के कारण प्रसव पीड़िताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहनों से लोग प्रसव पीड़िताओं को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवीन पाठक, आरिफ पठान, पवन यादव, अरुण कुमार, सनोज यादव, मंजीत कुमार आदि लोग शामिल है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से 102 सेवा बंद होने से इमरजेंसी सेवा के लिए 108 और जीवन रक्षक प्रणाली युक्त एंबुलेंस की मदद ली जा रही है।
संदीप कुमार, जिला समन्वयक एंबुलेंस सेवा मैनपुरी