फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambulance

कासगंज : एंबुलेंस में बेटी-बेटे को दिया जन्म, लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

Wed, 19 Oct 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ambulance
कासगंज। एंबुलेंस में प्रसव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को दो अलग-अलग एंबुलेंस में महिलाओं के प्रसव हुए। एक महिला ने बेटी और दूसरी ने बेटे ने जन्म दिया। प्रसव के बाद महिलाओं और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

नगला भिधारी निवासी लक्ष्मी पत्नी कमल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया। सूचना पर 102 एंबुलेंस पहुंच गई। अस्पताल जाते समय प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी योगेश कुमार, चालक सुधीर कुमार ने आशा सावित्री देवी की मदद से प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर डॉ. रिंकी ने महिला व बेटी की जांच की।
विज्ञापन

वहीं बेरोजपुर निवासी शबनम पत्नी हारुन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। 102 एंबुलेंस पहुंच गई। रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने पर ईएमटी उपेंद्र सिंह, चालक संदीप कुमार ने आशा ममता देवी की मदद से प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर अर्चना ने महिला व बच्चे का परीक्षण किया। बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे और जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया कि दोनों महिलाएं और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed