{"_id":"645c7b0d0f6e3041100780e3","slug":"ambulance-carrying-patient-caught-fire-in-agra-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मरीज ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, तीमारदारों ने दिखाई तेजी; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मरीज ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, तीमारदारों ने दिखाई तेजी; मची अफरा-तफरी
Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
सार
मरीज को रास्ते से निकलकर जा रही सरकारी एंबुलेंस से एसएन पहुंचाया। वहीं आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया। पुलिस को चालक मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एमजी रोड के सूरसदन तिराहे के पास बुधवार शाम को एक एंबुलेंस में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। एंबुलेंस में एक महिला मरीज थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।उधर, मरीज को सरकारी एंबुलेंस से एसएन मेडिकल काॅलेज भेजा गया।
ये भी पढ़ें - Agra Accident News: आगरा में तेज रफ्तार कार ने रौंदे स्कूल जा रहे बच्चे, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की है घटना
शाम लगभग सात बजे एक निजी एंबुलेंस भगवान टाॅकीज से हरीपर्वत की तरफ जा रही थी। उसमें वृद्ध महिला मरीज थीं। दो तीमारदार भी बैठे थे। अचानक चालक सीट के पास से लपटें निकलने लगीं। यह देखकर चालक ने एंबुलेंस को रोक दिया। सीट को बाहर की तरफ खींच कर फेंक दिया। सीट से लपटें उठ रही थीं। यह देखकर रास्ते पर वाहन रुक गए। तीमारदारों ने अपने मरीज को बाहर निकाला। सूचना पर देहली गेट चौकी प्रभारी निशामक त्यागी पहुंचे। मरीज को रास्ते से निकलकर जा रही सरकारी एंबुलेंस से एसएन पहुंचाया। वहीं आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया। पुलिस को चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है कि एंबुलेंस की फिटनेस थी या नहीं। पुलिस मरीज का नाम और घर का पता नहीं पूछ सकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Accident News: आगरा में तेज रफ्तार कार ने रौंदे स्कूल जा रहे बच्चे, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन