फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University Directs Colleges to Prepare 100-Year Development Plan

UP: नेक मानक के अनुरूप तैयार करें पीपीटी, कुलपति के सख्त निर्देश; 100 साल आगे की तैयारी में जुटेंगे कॉलेज

Sat, 09 May 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 09:54 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने संबद्ध कॉलेजों को नेक मानकों के अनुरूप प्रस्तुति तैयार करने और 100 वर्षों की विकास योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, छात्र कल्याण और अधोसंरचना विकास को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Ambedkar University Directs Colleges to Prepare 100-Year Development Plan
कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक पालीवाल पार्क परिसर स्थित बृहस्पति भवन में आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तावित समीक्षा बैठक को लेकर महाविद्यालयों की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलपति ने सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता, उपलब्धियों, नवाचारों और संस्थागत गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। बैठक में यह भी निर्देश दिए कि सेल्फ फाइनेंस और प्रबंध समिति के बजट को अलग-अलग दर्शाया जाए। कुलपति ने प्रधानमंत्री ऊषा योजना के अंतर्गत संभावित अनुदान को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालयों से 100 वर्षों की विकास योजना तैयार करने को कहा। इसमें नई इमारतों, अधोसंरचना विकास, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं और शैक्षिक विस्तार की योजनाएं शामिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महाविद्यालयों को अपनी कमियों और चुनौतियों को भी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों, शोध गतिविधियों, आउटरीच कार्यक्रमों और छात्र कल्याण योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालयों की गतिविधियां प्रस्तुति में स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। इसके लिए फोटो एवं आंकड़ों का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जाए। सभी फोटोग्राफ जियो टैग और कैप्शन सहित लगाने तथा प्रत्येक स्लाइड में अधिकतम दो फोटो रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कुलसचिव अजय कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेक मानक के अनुरूप तैयार करें पीपीटी
कुलपति ने कहा कि सभी महाविद्यालय अपनी पीपीटी नेक मानकों के अनुरूप तैयार करें। यदि किसी महाविद्यालय का पूर्व में नेक मूल्यांकन हो चुका है तो उसकी ग्रेड और उपलब्धियों को भी प्रमुखता से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि नेक मूल्यांकन से संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य, अधोसंरचना और छात्र सुविधाओं का आकलन होता है, इसलिए प्रस्तुति तथ्यात्मक और व्यवस्थित होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed