फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University 96th Foundation Day agra hindi news

Ambedkar University 96th Foundation Day: केंद्रीय राज्यमंत्री बोले-कार्य क्षेत्र चार जिलों तक सीमित होना कोई समस्या नहीं है...

Sat, 02 Jul 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 10:29 AM IST
सार

कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलगीत के गायन के साथ हुई। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इतिहास व संस्कृति विभागाध्यक्ष प्रो. सुगम आनंद ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Ambedkar University 96th Foundation Day agra hindi news
Ambedkar University 96th Foundation Day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 96वां स्थापना दिवस शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विश्वविद्यालय का कार्य क्षेत्र चार जिलों तक सीमित होना कोई समस्या नहीं है। कार्य क्षेत्र सीमित होने से हम व्यवस्थाओं को अच्छी तरीके से सुनिश्चित कर पाएंगे। आज हम सभी यह संकल्प लें कि हम छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान देंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से कई प्रतिष्ठित कॉलेज संबद्ध हैं, कई महान विभूतियों ने यहां से शिक्षा ग्रहण की।  
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलगीत के गायन के साथ हुई। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इतिहास व संस्कृति विभागाध्यक्ष प्रो. सुगम आनंद ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। विश्वविद्यालय से स्थानांतरित होने वाले कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्त अधिकारी एके सिंह और सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अजय गौतम को प्रभारी कुलपति और मुख्य अतिथि ने शॉल ओढ़ाया व स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

  

अस्तित्व को बचाने की कड़ी चुनौती हमारे सामने है

 प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए उसके स्थापना दिवस का आयोजन एक बहुत भावुक क्षण होता है। स्थापना दिवस का आयोजन हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है और अपने अस्तित्व को बचाने की कड़ी चुनौती भी हमारे सामने है। हमें आशावान रहकर विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए प्रयास करने होंगे। प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा के अलावा प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. संजय चौधरी, डॉ. अंकुर गुप्ता, कर्मचारी संघ के महामंत्री अरविंद गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, छात्रा तूलिका एवं मोहिनी दयाल ने अपने विचार रखे। प्रो. उमेश शर्मा, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव प्रो. विनीता सिंह, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. देवेंद्र कुमार प्रो. अनिल गुप्ता की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ambedkar University 96th Foundation Day agra hindi news
खंदारी परिसर में किया गया हवन - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में किया हवन 

विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर खंदारी परिसर स्थित मंदिर में हवन और पूजन का आयोजन किया गया। डॉ. एसपी सिंह बघेल, प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रो. अजय तनेजा व बाकी शिक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed