{"_id":"61b1c4ea6a2c940b7f0119da","slug":"ambedkar-statue-broken-in-mainpuri-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन ने नई लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन ने नई लगवाई
Thu, 09 Dec 2021 02:27 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:27 PM IST
सार
क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में लगातार एक के बाद एक घटना को लेकर ग्रामवासी परेशान हैं। एक सप्ताह के अंतराल में गांव में तीन मकानों से चोरी की घटना के बाद बुधवार को किसी अराजक तत्व द्वारा अब फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
मैनपुरी: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में थाना क्षेत्र बेवर के नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में बुधवार की रात आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी चौकी पर दी। सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतिमा को तोड़ दिया
गांव श्यामपुर भटपुरा में गांव में ही पंचायत चुनाव पूर्व अप्रैल माह में ग्रामसभा की जमीन पर एक प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार की रात किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से प्रतिमा को तोड़ दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब आंबेडकर प्रतिमा को टूटा देखा तो उन्होंने गांव के प्रधान नवीन तोमर और चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा व उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी भोगांव मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर अन्य प्रतिमा लगाई गई। उपद्रव अथवा अन्य किसी घटना से निपटने के लिए गांव में किशनी समेत अन्य स्थानों का पुलिसबल पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी भोगांव ने कहा जिस किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है उसे खोजकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के नेता पहुंचे मौके पर
क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिलने पर बसपा नेता दीपक पेंटर, बसपा नेता एवं जोत ग्राम के पूर्व प्रधान जसकरन कठेरिया, पूर्व प्रधान नगला सुदामा अशोके कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराने और घटना में संलिप्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
श्यामपुर भटपुरा में लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामवासी परेशान
क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में लगातार एक के बाद एक घटना को लेकर ग्रामवासी परेशान हैं। एक सप्ताह के अंतराल में गांव में तीन मकानों से चोरी की घटना के बाद बुधवार को किसी अराजक तत्व द्वारा अब फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हेलीकॉप्टर हादसा: बेटे ने आंख का इलाज कराने का किया था वादा, रह गया अधूरा, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन से मां हैं बदहवास